गुना: जिले के 54 केंद्रों पर हुई कक्षा दसवीं की एमपी बोर्ड की परीक्षा, केंद्रो पर कलेक्टर के प्रतिनिधि रहे मौजूद
गुना जिले में 5 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है, जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया ने बताया कक्षा दसवीं के 18261 छात्रों की परीक्षा जिले में बनाए गए 54 केंद्रो पर हुई, नकल रोकने के साथ सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए हैं, परीक्षा केंद्रो पर कलेक्टर के प्रतिनिधि और पुलिस जवान भी तैनात रहे