गुना: म्याना थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को जिला न्यायालय ने सुनाई 3 वर्ष की सजा
गुना के म्याना थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को जिला न्यायालय ने 3 वर्ष की सजा सुनाई है, जिला न्यायालय के सहायक मीडिया प्रभारी मयंक भारद्वाज ने कहा मामला मार्च 2021 का है शौच के लिए गई नाबालिक लड़की से आरोपी ने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की थी, मामले में पैरवी एडीपीओ ममता दीक्षित द्वारा की गई