झुंझुनू: झुंझुनू में कत्ल की रात के बाद मोहर्रम के त्यौहार पर रविवार को निकला जुलूस, मनाया गया मातम
झुंझुनू में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर रविवार को कत्ल की रात के बाद शाम 6:00 बजे के आसपास झुंझुनू के चबूतरा चौक में ताजिए जुलूस के रूप में निकले और मातमी धुनों के साथ सैकड़ो लोग वहां पर ताजियों के पास मौजूद थे वहीं पुरानी परंपरा के अनुसार उस्तादों ने चबूतरा चौक में अखाड़ा खेला और अपनी कला का प्रदर्शन किया ताजिए देर रात तक दफन कर दिए जाएंगे