अमेठी
अमेठी में सलमान खान ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स-2026 में जीता कांस्य
जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में अमेठी के लाल सलमान खान ने देश के लिए कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
सलमान खान ने नौकायन प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
तिलोई क्षेत्र के पूरे धिंगई, खैरौना गांव के रहने वाले सलमान की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से अमेठी में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सलमान की ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र में बधाइयों का तांता लग गया।
परिजनों, ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में जश्न का माहौल है।
सलमान की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार और गांव, बल्कि पूरे अमेठी का गौरव बढ़ाया है।
Rae Bareli, Raebareli | Sep 25, 2026