रहवां में गूंजा नुक्कड़ नाटक, सेवा संकल्प अभियान में दिखा उत्साह
हरचंदपुर के रहवां ग्राम सभा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा–अनकही’ कार्यक्रम के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक राकेश सिंह के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में पहुंचे कलाकारों का डब्बू सिंह ने स्वागत किया और सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। नुक्कड़ नाटक के जरिए जनसेवा, सामाजिक जागरूकता और विकास से जुड़े संदेशों को बेहद रोचक अंदाज में ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे। संवाद, अभिनय और संदेश ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कार्यक्रम के दौरान रहवां में उत्साह और जोश का माहौल दिखाई दिया। आयोजन ने सेवा, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए ग्रामीणों को जोड़ने क