रायबरेली से अखिलेश यादव का चुनावी शंखनाद विपक्षियों पर खूब गरजे।
अखिलेश यादव की रायबरेली जनसभा में बारिश के बीच भी कार्यकर्ता डटे रहे। मंच से गरज़ते हुए अखिलेश यादव ने PDA, संविधान, आरक्षण, बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। और अयोध्या , सहित प्रदेश भर में बुलडोजर कार्रवाई पर तंज कसते हुए
कहा कि “जो पीड़ित और अपमानित है, वही PDA है। 2024 में हराया है, 2027 में हमेशा के लिए हराना है।” अखिलेश ने आरोप लगाया कि पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव हो रहा है और विपक्षी आवाजों पर कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने मंदिर से चंदा चोरी ,पेपर लीक, रोजगार, स्कूल बंद होने, स्वास्थ्य व्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। साथ ही कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर अग्निवीर और आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, स्कूल खोलने और बुलडोजर नीति खत्म करने का काम किया जाएग