डीग: मवई गोलीकांड का वीडियो आया सामने, बुजुर्ग महिला ने दिखाई अदम्य बहादुरी, संघर्ष के दौरान सीने में मारी गई गोली
डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के मवई गांव में रविवार को हुए चर्चित गोलीकांड का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वायरल वीडियो में वारदात का घटनाक्रम स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसमें आरोपी हथियार लेकर मौके पर पहुंचता है और कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला गीता पर बेहद नजदीक से गोली चला देता है।