नवाबगंज: बाराबंकी के लोक सभागार में डीएम ने की बैठक, तालाबों के संरक्षण और शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के दिए निर्देश
बाराबंकी जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार करीब 2 बजे सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी नगर निकायों की कार्यप्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण, राजस्व वसूली तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।