नावकोठी: नावकोठी पीएचसी में पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए दलकर्मियों की कार्यशाला
नावकोठी पीएचसी में पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर दलकर्मियों का बुधवार को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर से पांच दिवसीय पोलियो अभियान संचालित है इसमें पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर नवजात सहित 0 से 5 वर्ष के बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य है।