नावकोठी: विष्णुपुर और समसा में रबी कृषि कल्याण जन चौपाल का आयोजन, किसानों को गुणवत्तापूर्ण खेती का सुझाव
नावकोठी प्रखंड के विष्णुपुर और समसा में मंगलवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसान को रबी मौसम में लगाए जाने वाले फसल को नई तकनीक से उत्पादन करने पर बल दिया गया। कृषि समन्वयक ने बताया सरकार कृषि क्षेत्र को समुन्नत बनाने हेतु नई तकनीक को बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर प्रदान के शिवचंद्र गौतम गोस्वामी किसान सलाहकार सुनील कुमार आदि शामिल थे।