नावकोठी: हसनपुर बागर में बिहार राज्य जल श्रमिक संघ की बैठक, मछुआरों की स्थिति पर चिंता व्यक्त
बिहार राज्य जल श्रमिक संघ के जिला इकाई की नावकोठी प्रखंड के हसनपुर बागर में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता रामबिलास सहनी ने किया। सीटू महासचिव रामबालक सहनी ने मछुआरे के स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि मछुआरे की स्थिति चिंताजनक है। बगरस सुल्ईश गेट के खोले जाने से काबर में जमा पानी और मछली के बह जाने पर चिंता प्रकट की गई।