नावकोठी: हसनपुर बागर पंचायत के चकमुजफ्फर में बांस के पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
चकमुजफ्फर में एक युवक की बांस के पेड़ से लटकता हुआ शव को पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक चकमुजफ्फर के ललन पासवान का 18 वर्षीय पुत्र रिंकेश कुमार है। वह मंगलवार की शाम से ही लापता था। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।