कानपुर: हनुमंत विहार में हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
हनुमंत विहार के अर्रा स्थित मां पीतांबरा ट्रेडर्स में लोडर से आए शातिर चोरों ने हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। हार्डवेयर की दुकान के पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।