कानपुर: चकेरी में धारदार फावड़े से युवक के सिर पर किए वार, युवक की हालत नाज़ुक
चकेरी में दबंगों ने सब्जी लेकर घर लौट रहे युवक अविनाश सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया, पीड़ित की पत्नी शिवांगी सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने जानकारी दी कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है जहां से हालत गंभीर देखते हुए हैलेट रेफर किया गया है।आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।