कानपुर: बिठूर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एक तमंचा व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
बिठूर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बिठूर पुलिस द्वारा महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी हाइवे पर सदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी।तभी पुलिस ने एक मोटर साइकिल सवार को पकड़ा पुलिसने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।