कानपुर: आग बुझाने के लिए किया जाएगा रोबोट का इस्तेमाल - दीपक शर्मा, सीएफओ
मुख्य अग्निशमन अधिकारी , सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया, कि जो रोबोट आएगा वह आराम से सीढ़ियों पर चढ़-उतर सकेगा। 360 डिग्री के एंगल पर घूम सकेगा। एक रोबोट की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये तक आंकी गई है। 500 डिग्री तापमान सहने की क्षमता इस रोबोट में होगी। वहीं, बहुत अधिक धुआं होने पर भी रोबोट आसानी से काम कर सकेगा। इस पर 5 क्विंटल का भार भी रखा जा सकेगा।