कानपुर: गोविंद नगर थाने में पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ताओं के साथ की मारपीट, जमकर हुआ हंगामा
गोविंद नगर थाने में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट के बाद अधिवक्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग करने के साथ-साथ दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने में मारपीट कर फोन लूट लिया गया।