गुरु का आशीर्वाद, पिता के निधन पर संवेदना
चित्तौड़गढ़ विधायक श्री चंद्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्वर्गीय रामसिंह जी चौहान के निधन पर उनके गुरु एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नरपत सिंह राजवी उनके निवास स्थान पहुंचे। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को सादर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
राजनीतिक जीवन में चंद्रभान सिंह आक्या के मार्गदर्शक रहे नरपत सिंह राजवी का इस दुख की घड़ी में उनके साथ पहुंचना एक भावुक क्षण रहा।