गंगरार: रघुनाथपुरा स्कूल में नवप्रवेशोत्सव पर शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया
चित्तौड़गढ़ के राउप्रावि रघुनाथपुरा में नवप्रवेशोत्सव के अवसर पर बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षण सामग्री वितरित की गई। सेवानिवृत्त शिक्षक भेरूलाल सेन ने लगातार दूसरे वर्ष करीब 22 हजार 490 रुपये की सामग्री भेंट की। इसमें अभ्यास पुस्तिकाएं, पहाड़ा पुस्तक, पेंसिल, पेन, रबर, शार्पनर शामिल है।