Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana

उदयपुर। सेक्टर-14 स्थित सक्सेस कोचिंग सेंटर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था में गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान करते हुए शिक्षकों का तिलक लगाकर, नारियल भेंट कर एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए प्रेरणादायक कहानियाँ, कविताएँ एवं भाषण प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने गुरु-शिष्य संबंधों की महत्ता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया और उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया। समापन समारोह में संस्था की निदेशक डिंपल जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा और बेहतर संस्कार भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और निरंतर अभ्यास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। गुरु-शिष्य के सम्मान, प्रेरणा और भावनाओं से ओतप्रोत यह आयोजन सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए यादगार और प्रेरणादायक बन गया। #udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews

Girwa, Udaipur | Jul 30, 2026

MORE NEWS

नाथद्वारा स्थित प्रभु श्रीनाथजी मंदिर की सदियों पुरानी आषाढ़ी तौल परंपरा का परिणाम जारी हो गया है। इस वर्ष के तौल परिणामों के अनुसार अनाज की पैदावार श्रेष्ठ रहने और सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है।

मुख्य पंड्या परेश नागर के अनुसार आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद और आसोज माह की वर्षा का भी पारंपरिक अनुमान लगाया गया है। वहीं गुड़, नमक, मनुष्य और पशुओं में कमी तथा अधिकांश अन्य जिंसों में बढ़ोतरी का संकेत मिला है।

यह परंपरा केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखती, बल्कि आसपास के किसान और व्यापारी भी इसी आधार पर फसलों की बुवाई और व्यापार की योजना बनाते हैं।

वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें। 
#Shrinathji #Nathdwara #AshadhiTaul #RajasthanNews #Monsoon #WeatherUpdate #Agriculture #Udaipur #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan
#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies 
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews

नाथद्वारा स्थित प्रभु श्रीनाथजी मंदिर की सदियों पुरानी आषाढ़ी तौल परंपरा का परिणाम जारी हो गया है। इस वर्ष के तौल परिणामों के अनुसार अनाज की पैदावार श्रेष्ठ रहने और सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है। मुख्य पंड्या परेश नागर के अनुसार आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद और आसोज माह की वर्षा का भी पारंपरिक अनुमान लगाया गया है। वहीं गुड़, नमक, मनुष्य और पशुओं में कमी तथा अधिकांश अन्य जिंसों में बढ़ोतरी का संकेत मिला है। यह परंपरा केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखती, बल्कि आसपास के किसान और व्यापारी भी इसी आधार पर फसलों की बुवाई और व्यापार की योजना बनाते हैं। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें। #Shrinathji #Nathdwara #AshadhiTaul #RajasthanNews #Monsoon #WeatherUpdate #Agriculture #Udaipur #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews

Girwa, Udaipur | Jul 30, 2026

*ट्रांसजेण्डर समुदाय के सम्मान के साथ उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता व संवेदनशीलता जरूरी- आईजी श्रीवास्तव*
उदयपुर, 30 जुलाई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राईट्स एवं एएचटी राजस्थान जयपुर के दिशा- निर्देशानुसार एवं राजस्थान पुलिस द्वारा राज्य व्यापी ऑपरेशन स्माईल के तहत श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस गौरव श्रीवास्तव उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार उदयपुर रेंज पुलिस एवं यूनिसेफ राजस्थान के तत्वावधान में ट्रांसजेण्डर समुह के व्यक्तियों की रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को विद्याभवन ऑडिटोरियम फतहपुरा उदयपुर में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए आईजी श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने रेंज के नामित पुलिस थानों के ट्रांसजेण्डर्स पुलिस नोडल अधिकारियों तथा रेंज के ट्रांसजेण्डर्स समुदाय के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ग के विशेष सम्मान के साथ उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता एवं संवेदनशीलता जरूरी है। उन्होंने पुलिस थाना स्तर पर नियुक्त नोडल पुलिस अधिकारियों को अधिनियम के अध्ययन तथा उसकी अनुपालना के लिए आवश्यक निर्देश उपलब्ध कराए।  प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में नई भौर संस्थान की निदेशक पुष्पा माई द्वारा ट्रांसजेण्डर अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 2019 के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों के लिए निर्धारित नियमों तथा व्यवहार के बारे में सुझाव उपलब्ध कराए। उन्होंने राज्य सरकार के प्रयासों से ट्रांसजेण्डर समुदाय के उत्थान के लिए किये गये प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेण्डर समुदाय को हरसंभव सुविधाएं मिले और उन्हें समाज में विशिष्ट स्थान मिले और उनके बेहतर स्वास्थ्य के साथ सुरक्षित वातावरण मिले इसके लिए हम सतत प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों को ट्रांसजेण्डर से जुड़े प्रकरणों में पूर्ण संवेदनशीलता बरतने की बात कही।

 मनोचिकित्सक डॉ. अंजली शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य एवं समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य किसी भी लिंग, समुदाय के व्यक्ति के लिए मूलभूत आवश्यकताओं में आता है। उन्होने पीपीटी के माध्यम से वर्तमान समय की समस्याओ के बारे में जानकारी देते हुए अधिकतर व्यक्ति वर्तमान समय में अवसाद की स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होने अवसाद और मानसिक समस्याओं के तथा उनके समाधान के लिए विभिन्न सुविधाओं, प्रक्रियाओं तथा हेल्पलाईन नम्बर 14416 के बारे में जानकारी दी और वातावरण के अनुसार खान-पान निर्धारित करने की बात कही।

*ट्रांसजेण्डर समुदाय के सम्मान के साथ उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता व संवेदनशीलता जरूरी- आईजी श्रीवास्तव* उदयपुर, 30 जुलाई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राईट्स एवं एएचटी राजस्थान जयपुर के दिशा- निर्देशानुसार एवं राजस्थान पुलिस द्वारा राज्य व्यापी ऑपरेशन स्माईल के तहत श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस गौरव श्रीवास्तव उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार उदयपुर रेंज पुलिस एवं यूनिसेफ राजस्थान के तत्वावधान में ट्रांसजेण्डर समुह के व्यक्तियों की रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को विद्याभवन ऑडिटोरियम फतहपुरा उदयपुर में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए आईजी श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने रेंज के नामित पुलिस थानों के ट्रांसजेण्डर्स पुलिस नोडल अधिकारियों तथा रेंज के ट्रांसजेण्डर्स समुदाय के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ग के विशेष सम्मान के साथ उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता एवं संवेदनशीलता जरूरी है। उन्होंने पुलिस थाना स्तर पर नियुक्त नोडल पुलिस अधिकारियों को अधिनियम के अध्ययन तथा उसकी अनुपालना के लिए आवश्यक निर्देश उपलब्ध कराए। प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में नई भौर संस्थान की निदेशक पुष्पा माई द्वारा ट्रांसजेण्डर अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 2019 के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों के लिए निर्धारित नियमों तथा व्यवहार के बारे में सुझाव उपलब्ध कराए। उन्होंने राज्य सरकार के प्रयासों से ट्रांसजेण्डर समुदाय के उत्थान के लिए किये गये प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेण्डर समुदाय को हरसंभव सुविधाएं मिले और उन्हें समाज में विशिष्ट स्थान मिले और उनके बेहतर स्वास्थ्य के साथ सुरक्षित वातावरण मिले इसके लिए हम सतत प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों को ट्रांसजेण्डर से जुड़े प्रकरणों में पूर्ण संवेदनशीलता बरतने की बात कही। मनोचिकित्सक डॉ. अंजली शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य एवं समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य किसी भी लिंग, समुदाय के व्यक्ति के लिए मूलभूत आवश्यकताओं में आता है। उन्होने पीपीटी के माध्यम से वर्तमान समय की समस्याओ के बारे में जानकारी देते हुए अधिकतर व्यक्ति वर्तमान समय में अवसाद की स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होने अवसाद और मानसिक समस्याओं के तथा उनके समाधान के लिए विभिन्न सुविधाओं, प्रक्रियाओं तथा हेल्पलाईन नम्बर 14416 के बारे में जानकारी दी और वातावरण के अनुसार खान-पान निर्धारित करने की बात कही।

Girwa, Udaipur | Jul 30, 2026

राजसमंद में बारिश के बीच घायल और बीमार गोवंश की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। 100 फीट रोड स्थित पावर हाउस के पास गौसेवक पिछले तीन वर्षों से अपनी जेब से ₹10,000 प्रतिमाह किराया देकर लाचार गोवंश की सेवा कर रहे हैं।

बारिश के कारण आश्रय स्थल पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे गोवंश और गौसेवकों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौसेवकों ने प्रशासन और समाज से स्थायी गौ-आश्रय एवं सहयोग की अपील की है।

वीडियो को Like, Share और Subscribe करना न भूलें।#rajsamand 

 #GauMata #GauSeva #RajasthanNews #CowRescue #AnimalWelfare #RainNews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies 
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungar

राजसमंद में बारिश के बीच घायल और बीमार गोवंश की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। 100 फीट रोड स्थित पावर हाउस के पास गौसेवक पिछले तीन वर्षों से अपनी जेब से ₹10,000 प्रतिमाह किराया देकर लाचार गोवंश की सेवा कर रहे हैं। बारिश के कारण आश्रय स्थल पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे गोवंश और गौसेवकों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौसेवकों ने प्रशासन और समाज से स्थायी गौ-आश्रय एवं सहयोग की अपील की है। वीडियो को Like, Share और Subscribe करना न भूलें।#rajsamand #GauMata #GauSeva #RajasthanNews #CowRescue #AnimalWelfare #RainNews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungar

Girwa, Udaipur | Jul 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर अपना घर आश्रम में वैदिक हवन, विश्व कल्याण एवं प्रभुजनों के स्वास्थ्य की मंगलकामना
#GuruPurnima #udaipur #viralpost #nonfollowers #ApnaGharAshram
उदयपुर:  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपना घर आश्रम, उदयपुर में विश्व कल्याण एवं आश्रम में निवासरत प्रभुजनों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं दीर्घायु की मंगलकामना के साथ वैदिक हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री सुनील चौहान एवं सर्वेश्वर चौहान के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। यज्ञ पुरोहित गोपाल कनेरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक हवन सम्पन्न कराया।
हवन में अपना घर आश्रम के सचिव अशोक कोठारी, उपाध्यक्ष राजेश गर्ग, लक्ष्मीनारायण कुमावत, वित्त सचिव प्रकाश जोशी, मंजू शर्मा, बृजेश शर्मा, कमल सोनी सहित आश्रम में निवासरत प्रभुजनों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ अर्पित कर विश्व शांति, मानव कल्याण एवं सभी के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।

इस अवसर पर यज्ञ पुरोहित गोपाल कनेरिया ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ स्थान प्रदान किया गया है। गुरु ही अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं तथा व्यक्ति को सत्य, संस्कार और जीवन के श्रेष्ठ मार्ग की ओर अग्रसर करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता का भाव ही जीवन को सफल एवं सार्थक बनाता है।

हवन पूर्णाहुति के पश्चात सभी ने सामूहिक आरती में भाग लिया तथा प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण एवं आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

गोपाल कनेरिया

गुरु पूर्णिमा पर अपना घर आश्रम में वैदिक हवन, विश्व कल्याण एवं प्रभुजनों के स्वास्थ्य की मंगलकामना #GuruPurnima #udaipur #viralpost #nonfollowers #ApnaGharAshram उदयपुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपना घर आश्रम, उदयपुर में विश्व कल्याण एवं आश्रम में निवासरत प्रभुजनों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं दीर्घायु की मंगलकामना के साथ वैदिक हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री सुनील चौहान एवं सर्वेश्वर चौहान के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। यज्ञ पुरोहित गोपाल कनेरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक हवन सम्पन्न कराया। हवन में अपना घर आश्रम के सचिव अशोक कोठारी, उपाध्यक्ष राजेश गर्ग, लक्ष्मीनारायण कुमावत, वित्त सचिव प्रकाश जोशी, मंजू शर्मा, बृजेश शर्मा, कमल सोनी सहित आश्रम में निवासरत प्रभुजनों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ अर्पित कर विश्व शांति, मानव कल्याण एवं सभी के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। इस अवसर पर यज्ञ पुरोहित गोपाल कनेरिया ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ स्थान प्रदान किया गया है। गुरु ही अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं तथा व्यक्ति को सत्य, संस्कार और जीवन के श्रेष्ठ मार्ग की ओर अग्रसर करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता का भाव ही जीवन को सफल एवं सार्थक बनाता है। हवन पूर्णाहुति के पश्चात सभी ने सामूहिक आरती में भाग लिया तथा प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण एवं आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। गोपाल कनेरिया

Girwa, Udaipur | Jul 30, 2026