लोहरदगा: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की, कक्षा 6 से 11 तक नामांकन शुरू
लोहरदगा जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम एलिन टोप्पो ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे अपने कार्यालय कक्ष में सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में कक्षा 6 से 11 तक की नामांकन प्रक्रिया को लेकर बैठक की। इसमें सभी बीआरपी और सीआरपी को सीटों की संख्या से 5 गुना अधिक आवेदन भरवाने का निर्देश दिया गया।