शिकोहाबाद: मैनपुरी रोड पर निजी हॉस्पिटल में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने शव हॉस्पिटल पर रखकर किया हंगामा
शिकोहाबाद नगर के मैनपुरी रोड पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पेट दर्द की दवा लेने आई बीनू निवासी इकदिल इटावा का गर्भपात कर दिया गया। गर्भपात में लापरवाही के कारण जख्म हो गए। जिसके बाद पीड़िता को आगरा ले जाया गया और वहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव हॉस्पिटल पर रखकर हंगामा शुरु कर तो मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया और उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।