चकरनगर: बहालियापुरा गांव में बेटे ने मां के साथ की मारपीट, अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेलियापुरा निवासी अभियुक्त अंकित पुत्र स्व. रामतेज ने आज रविवार को दिन के करीब 11 बजे अपनी माँ से भैस बेचने को लेकर विवाद कर दिया,आरोप के मुताबिक माँ से धक्का मुक्की भी की ।तभी मां ने संबधित थाना पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए एसडीएम की अदालत भेज दिया है।