चकरनगर: चकरनगर थाने में तैनात दरोगा जी का हुआ स्थानांतरण, पुलिस कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
चकरनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक घनश्याम राजपूत का स्थानांतरण सर्किल के ही सहसों थाने में हो गया है। तो वहीं आज शुक्रवार शाम करीब 4 बजे थाना परिसर में मौजूद समस्त स्टाफ ने फूलमालाओं के साथ विदाई दी,इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनकी कार्यशैली पर प्रकाश डाला,इस दौरान दरोगा जी काफी भावुक भी हो गए।हलां कि स्थानांतरण होना एक विभागीय प्रक्रिया है।