चकरनगर: ददरा पंचायत के घर के शौचालय में तेंदुए का शावक घुसा, बच्चों ने उसे बिल्ली समझकर शौचालय में बंद किया
चकरनगर के ग्राम ददरा में परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने खेलने के दौरान एक तेंदुए के शावक को बिल्ली समझकर शनिवार दोपहर समय करीब 2बजे शौचालय में बंद कर दिया। शावक को शौचायल में बंद करने की सूचना से देखने वाले ग्रामीणों का तांता लग गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने हालत पर काबू रखा। लायन सफारी की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर शावक को कब्जे में लेकर साथ ले गए