फरीदपुर: ग्राम हरेली अलीपुर के एक युवक ने महाकुंभ में आए कांटे वाले बाबा का बनाया मजाक, पुलिस से की गई शिकायत
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम हरेली अलीपुर के रहने वाले युवक तस्लीम अली पुत्र सादिक अली ने महाकुंभ में आए कांटे वाले बाबा का अपने साथियों के साथ मिलकर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है हिंदू संगठनों का आरोप है कि युवक कांटे वाले बाबा का मजाक बना रहा है जिसकी शिकायत हिंदू संगठन के एक कार्यकर्ता हिमांशु पटेल ने ट्विटर एक्स के माध्यम से की है