बखरी: बखरी में सर्राफा व्यवसायी संघ का गठन, उदित नारायण स्वर्णकार अध्यक्ष और प्रशांत सोनी सचिव बने
सर्राफा व्यावसायिक संघ का सोमवार को बखरी में आम बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से सर्राफा व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष के लिए उदित नारायण स्वर्णकार को तथा सचिव के लिए प्रशांत सोनी का चयन किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बलराम स्वर्णकार चुने गए तथा सह सचिव कमल आर्य को बनाया गया। राहुल सोनू गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए। अमरदीप सोनी को अंकेक्षक बनाया गया।