रायडीह: चोरी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Raidih, Gumla | May 31, 2026 गुमला पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।पहले मामले में खोरा निवासी शुभम सिंह उर्फ सूरज सिंह और बाबूलाल बड़ाईक को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि दोनों ने शनिवार शाम ढिढौली निवासी राम प्रवेश की बाइक पालकोट रोड स्थित शारदा कॉम्प्लेक्स के पास से चोरी कर ली थी।