मुंगावली: पांडरी गांव में जुआ खेलते हुए मिलने पर सेहराई पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया
सेहराई पुलिस को रविवार को रात लगभग आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि पांडरी गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन लोगों को ताश के पत्तों से दांव लगाते हुए पाया। पुलिस ने पांडरी निवासी अरविंद (32 वर्ष), पहलवान (32 वर्ष) और भंवरा (36 वर्ष) पर मामला दर्ज कर लिया है ।