शिवपुरी नगर: शिवपुरी में सीएम राइज स्कूल का भव्य उद्घाटन, सिंधिया बोले- न रुकूंगा, न झुकूंगा, विकास को मिलेगी नई रफ़्तार
शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेडिकल कॉलेज के पास बने भव्य सांदीपनी सीएम राइज स्कूल का रविवार देर शाम 7 बजे उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शिवपुरी के विकास को लेकर दृढ़ संकल्प जताते हुए कहा कि मैं रुकूंगा नहीं, झुकूंगा नहीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज माधव महाराज ने शिवपुरी को भगवान शिव के नाम दिया था।