जयपुर: झोटवाड़ा थाना इलाके में प्रॉपर्टी कारोबारी के अपहरण मामले का खुलासा, मुख्य सरगना सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार
Jaipur, Jaipur | Aug 23, 2026 झोटवाड़ा थाना इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण उसी के यहां किराए पर रहकर गई महिला के द्वारा रची गई थी। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच शुरू की और 1700 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया पुलिस ने आरोपियों को कोटपूतली से घेराबंदी कर पकड़ लिया अन्य तीन आरोपी फरार होने में सफल रहे जिनकी भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। गाड़ी हथियार बरामद।