महेश्वर: नेत्रहीन मानसी की आवाज़ में महेश्वर के घाटों से फिल्माया गीत रिलीज, फिल्म में है संवेदनशील कानूनी मुद्दे
'प्रेम संहिता- द कोड ऑफ लव' फिल्म का पहला गीत 'तेरी सांसों की सरगम' नेत्रहीन मानसी पांडे की आवाज़ में रिलीज हुआ। निर्माता कार्तिक जोशी ने फिल्म में नाबालिगों से जुड़े कानूनी विषयों को केंद्र में रखा है। फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के महेश्वर और मंडलेश्वर के ऐतिहासिक घाटों पर हुई।