मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की दूदू थाना पुलिस ने एक तस्कर को देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में दूदू थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपी कुशाल सिंह पुत्र श्रवण सिंह को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से एक देश से रिवाल्वर पर जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।