शामली: गोहरनी के युवा किसान द्वारा आत्मदाह के मामले में भाकियू तोमर गुट ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा
Shamli, Shamli | Aug 21, 2026 शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गोहरनी गांव में विधवा महिला की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई के दौरान दूसरे पक्ष के युवा किसान द्वारा आत्मदाह किए जाने के मामले में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलास्तरीय अधिकारियों को सौंपते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।