सरीला: मसीदन गांव में युवक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने दबंगों पर जहरीली शराब पिलाकर हत्या का आरोप लगाया, जांच जारी
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के मसीदान गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते हुई 35 वर्षीय युवक की मौत के मामले में मृतक युवक की पत्नी ने गांव के चार लोगों पर पर साजिश के तहत जहरीली शराब पिलाकर उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।