घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके को राखी बांधकर दी शुभकामनाएं
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बुधवार सुबह 11 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बैतूल-हरदा सांसद दुर्गादास उइके के निवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का भावनात्मक दृश्य देखने को मिला।