बहादुरपुर: पेट्रोल पंप के मैनेजर पर 90 लाख के गबन का आरोप, एफआईआर दर्ज... बैंक खाते, संपत्ति और मनी ट्रेल की होगी जांच।
लहेरियासराय से बड़ी खबर है। यहां एक पेट्रोल पंप के मैनेजर पर करीब 90 लाख रुपये के गबन का गंभीर आरोप लगा है। पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर लहेरियासराय थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि मैनेजर कई महीनों से बिक्री की पूरी रकम बैंक में जमा नहीं कर रहा था। शिकायत में आरोपी के बैंक खातों, संपत्ति, मनी ट्रेल और वित्तीय लेन-देन की जांच कर गबन की राशि बरामद