कल्जीखाल ब्लॉक के दिवई गांव में आबकारी विभाग की छापेमारी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। 10 सितंबर को गौरव पटवाल के घर हुई कार्रवाई में कुछ नहीं मिलने का दावा करते हुए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को डीएम से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।