इटकी: इटकी में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल रिम्स रेफर!
Itki, Ranchi | Jul 8, 2026 इटकी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत दूसरा गंभीर! मंगलवार रात करीब 10:30 बजे इटकी थाना अंतर्गत साहेब मोड़ के पास खड़े सीमेंट लदे ट्रक में एक बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुल्तान नगर निवासी मो. इश्तेयाक की मौत हो गई, जबकि कुंदी गांव का मिस्बाहुल अंसारी गंभीर रूप से घायल है, जिसे रिम्स रेफर किया गया है। पुलिस ने तत्परता से हॉस्पिटल पहुंचाया।