नुआंव: लोकसभा चुनाव के मध्यनजर थाना क्षेत्र के बराड़ी सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च
Nuaon, Kaimur | Mar 31, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर नुआंव थाना क्षेत्र के बराड़ी सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में पुलिस द्वारा रविवार की शाम फ्लैग मार्च किया गया। जिसमें नुआंव थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे । जिसकी जानकारी नुआंव थाना प्रभारी ने दी ।उन्होंने बताया लोकसभा चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च किया गया है।