गुना नगर: जिला न्यायालय में जज के सामने क्रॉस में गवाहों से सवाल पूछने पर वकील से की गई मारपीट, कैंट थाना में मामला हुआ दर्ज
गुना जिला न्यायालय में एक वकील के साथ मारपीट की गई। जिला अदालत में वकील कमलेश कोरी ने शिकायत में कैंट पुलिस को बताया, जज के सामने वलय पार्टी का क्रॉस करा रहे थे और उनसे सवाल पूछ रहे थे। इसी से नाराज हो कर न्यायालय के बाहर पार्टी ने उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पति-पत्नी और दो लड़कियों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।