गुना नगर: पिता की डांट से नाराज होकर गुजरात सूरत से ट्रेन में बैठकर 15 वर्षीय नाबालिक लड़की पहुंची गुना पुलिस ने परिजनो को सौंपा
पिता की डांट से नाराज होकर गुजरात के सूरत से गुना पहुंची 15 वर्षीय नाबालिक लड़की को सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया है। एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया, साबरमती ट्रेन में लड़की को अकेला देखकर एक यात्री ने विशेष किशोर पुलिस इकाई गुना को सूचना दी। आरपीएफ की मदद से टीम ने लड़की को गुना स्टेशन पर उतरा। लड़की से जानकारी ली परिजनों को सूचना दी। पिता के साथ घर भेजा।