गुना नगर: नेगमा गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों से दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती, थाना में की शिकायत
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के नेगमा गांव में पांच लोगों से मारपीट की गई है। जिला अस्पताल में फरियादी मोहन प्रसाद अहिरवार निवासी नेगमा ने आरोप लगाते हुए बताया, गांव के दबंगों ने बीती रात में घर में घुसकर लाठी डंडे और लोहे की छड़ों से पत्नी, मां, बेटा,बेटी से मारपीट की है। शिकायत पर केंद्र थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।