गुना नगर: राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिले में अध्ययन भ्रमण के बाद कलेक्टर के साथ हुई बैठक में अनुभव किए साझा
गुना जिले में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने अध्ययन भ्रमण के बाद जिला कार्यालय में कलेक्टर के साथ हुई बैठक में अनुभव साझा किए। प्रशिक्षु अधिकारियों ने 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। कलेक्टर ने कहा, अब आप शासन प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग है। व्यवहारिक कार्य प्रणाली को सीखने का प्रयास करें। और सेवा संबंधी सुझाव दिए।