बलरामपुर: सीएमओ ने पीएचसी महाराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया
27 मई मंगलवार 1 बजे सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी अधिकारी एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित पाए गए ।सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद प्रकाश त्रिपाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज को निर्देशित किया कि चिकित्सालय भवन एवं परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।