बलरामपुर: पहलवारा स्थित लाभ सोलर एजेंसी पर आयोजित बड़े मंगलवार भंडारे में सदर विधायक पलटू राम हुए शामिल
27 मई मंगलवार दोपहर 1:00 बजे सदर विधायक पलटू राम पहलवारा स्थित लाभ सोलर एजेंसी पर आयोजित मंगलवार भंडारे में सम्मिलित हुए, इस अवसर पर उन्होंने पूजन कर क्षेत्र वासियों के कल्याण की कामना की एवं भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया। बड़ा मंगल पर भंडारे का आयोजन एवं हवन एवं पूजन का कार्य बंशीधर मिश्रा द्वारा आयोजित किया गया जिसमें गणमान्य लोगों ने भाग लिया।