बलरामपुर: जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी ने अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी कार्यक्रम में किया संबोधन
27 मई मंगलवार 4:00 जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने जिला पंचायत सभागार में अहिल्याबाई होल्कर जन्म शताब्दी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने एक महिला होकर विदेशी आक्रांताओं के बीच में सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रही है वह अपने राज्य शासन में गरीबों किसानों के हितों के लिए हमेशा आगे रही है।