पथरिया: पथरिया-बटियागढ़ थानों के जब्त वाहनों की नीलामी संपन्न, सबसे ऊंची बोली ₹5.07 लाख की लगी
Patharia, Damoh | Apr 17, 2026 पथरिया अनुविभाग के पथरिया और बटियागढ़ थानों में 25 पुलिस एक्ट के तहत जब्त वाहनों की नीलामी शुक्रवार को SDOP कार्यालय पथरिया में संपन्न हुई। थाना पथरिया के वाहनों की सबसे ऊंची बोली 3.17 लाख रुपए और बटियागढ़ के वाहनों की 1.89 लाख रुपए लगी। कुल 5.07 लाख रुपए की सर्वोच्च बोली प्राप्त हुई। सफल बोलीदाता एक सप्ताह में राशि जमा कर वाहन ले सकेंगे।