शिवपुरी नगर: शांतिनगर के युवक से मारपीट करने वाले पुराने अपराधी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े, ज़िला बदर की तैयारी शुरू
शिवपुरी जिले में शांतिनगर के युवक के साथ मारपीट और धमकी देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी पिछले करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहे थे। मामला 25 फरवरी 2026 का है, जब शांतिनगर निवासी 28 वर्षीय कुलदीप शाक्य ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि गौरव शर्मा और हर्षित पाराशर उससे शराब पीने के लिए पैसे मांग