उज्जैन शहर: रामघाट पर शिप्रा नदी में तैरती मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
रामघाट पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सिद्ध आश्रम के सामने शिप्रा में तैरती हुई लाश नजर आई। मां शिप्रा तैराक दल के गोताखोर दीपक कहार ने नदी में छलांग लगाकर लाश को एसडीईआरएफ जवानों की मदद से सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच बाहर निकाला। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने लाश को पीएम के लिए भिजवाया। मृतक का नाम लोकेश उर्फ पप्पू पिता